Homemade Shaving Cream: शिया बटर की मदद से घर पर ही बनाएं शेविंग क्रीम

By मिताली जैन | Jun 25, 2023

अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए हम सभी शेविंग का सहारा लेते हैं। चाहे पुरूष हो या महिला, चेहरे और शरीर पर अनचाहे बाल किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। ऐसे में इन बालों से निजात पाने का एक दर्दरहित तरीका है शेविंग। शेविंग करते हुए या फिर रेजर का इस्तेमाल करने से पहले शेविंग क्रीम की जरूरत होती है। यूं तो आपको मार्केट में कई तरह की शेविंग क्रीम मिल जाएंगी। लेकिन अगर आपकी स्किन बहुत अधिक सेंसेटिव या रूखी है तो ऐसे में आपको घर पर ही शेविंग क्रीम बनाने पर विचार करना चाहिए। घर पर शेविंग क्रीम बनाना काफी आसान है। अगर आप चाहें तो शिया बटर की मदद से आसानी से शेविंग क्रीम बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको शिया बटर की मदद से शेविंग क्रीम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

आवश्यक सामग्री-

- वर्जिन नारियल तेल - आधा कप

- शिया बटर - आधा कप

- वर्जिन जैतून का तेल - 2 बड़े चम्मच

- लिक्विड कैस्टाइल सोप - 2 बड़े चम्मच

- लैवेंडर आवश्यक तेल - 10-15 बूंदें

इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: मेकअप करते समय स्किन टोन का रखें खास ख्याल, वरना अजीब लगेगा चेहरा

शेविंग क्रीम बनाने का तरीका-

- शेविंग क्रीम बनाने से लिए सबसे पहले डबल बॉयलर में शिया बटर और नारियल तेल डालें।

- इन दोनों सामग्रियों को तब तक पिघलाएं जब तक वे पिघल न जाएं।

- अब इसमें जैतून का तेल डालें और पूरी तरह मिक्स होने तक चलाते रहें। 

- एक बार सभी सामग्री के अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद इसे आंच से उतार लें।

- अब इसे एक मीडियम साइज के कटोरे में डालें और फ्रिज में रखें।

- मिश्रण को फ्रिज से निकाल लें और इसे फेंटने के लिए मिक्सर का उपयोग करें।

- अब इसमें कैस्टाइल सोप और एसेंशियल डालकर एक बार फिर से फेंटें।

- आपकी होममेड शेविंग क्रीम बनकर तैयार है।

शिया बटर शेविंग क्रीम को इस्तेमाल करने का तरीका-

- इस होममेड शेविंग क्रीम का उपयोग करने के लिए इसकी एक पतली लेयर लगाएं।

- शिया बटर क्रीम लगाने के लिए आप अपनी उंगलियों या ब्रश का उपयोग कर सकते हैं।

- एक बार जब आप इसे लगा लें तो फिर आप सामान्य रूप से शेव कर सकते हैं।

- अंत में, शेविंग के बाद शिया बटर को गर्म पानी से धो लें और स्किन को थपथपाकर सुखाएं।

- अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए बाद में मॉइश्चराइजर लगाना ना भूलें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Nvidia के CEO पद पर Jensen Huang की वापसी, इस्तीफे के दो हफ्ते बाद संभाली कमान

Creative Sensor Inc लगाएगी उत्तर प्रदेश में प्लांट, 1141 करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Volodymyr Zelenskyy का दावा, लीबिया में यूक्रेनी समुद्री Drone ने रूसी युद्धपोत डुबोया

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी LJPR, Arun Bharti ने किया ऐलान