Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर स्किन ग्लोइंग बनाने के लिए ट्राई करें कीवी-केले का फेशियल, पार्लर जैसा मिलेगा निखार

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 15, 2024

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वूरपूर्ण माना जाता है। इस खास दिन पर दिखने के लिए महिलाएं त्वचा की देखभाल करना शुरु कर देती है। करवा चौथ पर आप घरेलू उपाय के माध्यम से प्राकृतिक रूप से अपनी त्वचा को चमकदार बना सकती हैं। कीवी और केले का फेशियल एक ऐसा प्रभावी उपाय है जो त्वचा को ताजगी और नमी देता है। इस फेशियल को आसानी से घर पर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कीवी और केले से चेहरे का फेशियल करने का तरीका।

कीवी और केले से फेशियल कैसे करें?

सामग्री

- 1 पका हुआ केला

- 1 कीवी

- 1 बड़ा चम्मच शहद

- 1 बड़ा चम्मच दही

कैसे करें चेहरे पर फेशियल

- इसके लिए आपको चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें ताकि गंदगी और अतिरिक्त तेल निकल जाए।

- 1 कीवी और 1 बड़ा चम्मच शहद को मिलाकर स्क्रब बना लें। कीवी त्वचा की छोटे-छोटे बीज मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करेगा।

- इसे आप चेहरे पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक रगड़ें, फिर ठंडे पानी से धो लें।

- 1 पका हुआ केला और 1 बड़ा चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

- इसे कम से कम 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

कीवी और केले फेशियल के फायदे

- त्वचा को नमी मिलती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की उच्च मात्रा में होती है। यह रुखी और बेजान त्वचा को नमी प्रदान करता है।

- यह त्वचा चमकदार बनाती है, प्राकृतिक रुप से चमकदार बनाता है। इसके साथ ही त्वचा की मृत को कोशिकाओं को हटाकर उसे फ्रेश और चमकदार बनाता है।

- कीवी-केले के फेशियल से एजिंग साइंस कम होते हैं, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं झुर्रियां और बारीक रेखाओं को कम करने में मदद करते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत