By मिताली जैन | Nov 23, 2022
जब सर्दियों का मौसम आता है तो ऐसे में लोग हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है पालक। पालक ना केवल आयरन का एक अच्छा सोर्स है, बल्कि इसमें अन्य भी कई विटामिन, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अमूमन लोग पालक को सब्जी के रूप में खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो पालक की मदद से कुछ अमेजिंग स्मूदी भी बना सकते हैं-
पालक और नाशपाती से बनाए स्मूदी
पालक को आप नाशपाती, नारियल पानी व अन्य कुछ चीजों की मदद से एक बेहद ही डिलिशियस स्मूदी बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 1/2 कप नारियल पानी
- 2 कप पालक
- 1 नाशपाती
- 1 चम्मच ताजा नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
- 1 बड़ा चम्मच पिसी हुई अलसी
- शहद
- गार्निश करने के लिए पुदीना, वैकल्पिक
स्मूदी बनाने का तरीका-
- स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर काट लें।
- अब आप एक ब्लेंडर जार में पालक के साथ-साथ नाशपाती, अदरक, अलसी व नारियल पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अब आप इसमें नींबू का रस निचोड़े और साथ ही शहद डालकर मिक्स करें।
- अंत में आप स्मूदी को गिलास में डालें और पुदीने से गार्निश करके सर्व करें।
पालक और केले से बनाए स्मूदी
पालक को आप केले के साथ मिक्स करके भी एक विंटर स्मूदी बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप नॉन-फैट सादा दही
- 1 कप ताजा पालक
- 1 केला
- आधा एवोकाडो
- 2 बड़े चम्मच पानी
- 1 चम्मच शहद
स्मूदी बनाने का तरीका-
- स्मूदी बनाने के लिए आप सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर उसे काट लें।
- अब आप एक ब्लेंडर जार में पालक के साथ-साथ दही, केला, एवोकाडो और पानी डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अब आप इसमें नींबू शहद डालकर मिक्स करें।
- अंत में आप स्मूदी को गिलास में डालें और फ्रेश ही पीएं।
पालक और अनानास से बनाए स्मूदी
अगर आप अपनी स्मूदी को एक टैंगी स्वाद देना चाहते हैं तो ऐसे में पालक के साथ अनानास को मिक्स करके भी एक स्मूदी तैयार कर सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- आधा अनानास
- 1 सेब
- 1 संतरे का रस
- 1 कप पालक के पत्ते
- आवश्यकतानुसार पानी
स्मूदी बनाने का तरीका-
- स्मूदी बनाने के लिए आप पहले सभी सामग्री को तैयार कर लें।
- अब आप इसे ब्लेंडर जार में डालें और इसे ब्लेंड करके एक स्मूदी बना लें।
- अब आप इस स्मूदी को गिलास में डालें। आप कुछ नट्स को बारीक काटकर उससे स्मूदी को गार्निश कर सकते हैं।
- मिताली जैन