विंटर वेकेशन को परफेक्ट बनाने के लिए राजस्थान के इन जगहों पर एडवेंचर एक्टिविटीज का लुत्फ उठाएं

By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 18, 2024

सर्दियां शुरु हो चुकी हैं, ऐसे में आप भी विंटर वेकेशन पर कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप के लिए राजस्थान से कुछ भी नहीं हो सकता है। सर्दियों के समय घूमने के लिए राजस्थान का मौसम सबसे बढ़िया होता है। राजस्थान की खासियत है कि एडवेंचरस एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा लेने के लिए आप कपल्स, दोस्तो और फैमिली के साथ जा सकते हैं। आइए जानते हैं राजस्थान में आप कहां-कहां किन एक्टिविटीज का लुत्फ ले सकते हैं।

जैसलमेर में सफारी

विंटर वेकेशन के लिए जैसलमेर सबसे बेहतरीन जगह है। राजस्थान का गोल्डन शहर जैसलमेर में आप रेगिस्तानी सफारी का एक्सपीरियंस कर सकते हैं। यहां पर आप ऊंट की सवारी, लहरदार थार रेगिस्तान को पार करने और टीलों पर लुभावने सनसेट देखने को मिलेगा।

रणथंभौर में टाइगर सफारी

अगर आप रॉयल बंगाल टाइगर को देखना चाहते हैं, तो राजस्थान के रणथंभौर जरुर जा सकते हैं। वाइल्ड लाइफ लवर्स को ये जगह काफी पसंद आएगी। यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ जा सकते हैं।

जयपुर में बलून राइड

पिंक सिटी जयपुर में आप हॉट एयर बलून का मजा ले सकते हैं। बता दें कि, अरावली रेंज में स्थापित यह रोमांचकारी सवारी शहर के शाही आकर्षण और प्राकृतिक नजारे का मजा ले सकते हैं।

उदयपुर में बोटिंग

अगर आप बोटिंग करना चाहते हैं, तो आप राजस्थान से लेक ऑफ सिटी उदयपुर जा सकते है। यहां पर आपको बोटिंग एक्सपीरियंस बेहतरीन मिलेगा। सनसेट के दौरान ऐतिहासिक महल और घाट को देखना काफी अलग एक्सपीरियंस होगा।

भानगढ़ फोर्ट

राजस्थान का भानगढ़ फोर्ट ऐतिहासिक खंडहरों और भूत-प्रेत की कहानियों के लिए काफी मशहूर भानगढ़ को देश की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। किले में एंट्री के लिए चार द्वार है- लाहौरी गेट, अजमेरी गेट, फूलबारी गेट और दिल्ली गेट। यदि आपको भूतियों जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद है, तो आप इन जगहों पर जरुर जाएं। 

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील