सेहत का ध्यान अण्डे के साथ: इस तरह बनाएं स्पाइसी EGG मसाला

By मिताली जैन | Dec 04, 2018

इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि अंडा खाना सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। लेकिन अधिकतर लोगों की यह शिकायत होती है उन्हें अंडे को अलग−अलग तरह से बनाना नहीं आता। आमतौर पर लोग बस इसे नाश्ते में ही बनाकर खाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो अंडे की मदद से एक बेहद लजीजदार सब्जी बनाकर इसे लंच में भी खा सकते हैं। जी हां, हम एग मसाला की बात कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस मसालेदार सब्जी की रेसिपी−

सामग्री−

चार अंडे उबले हुए

सरसों का तेल

एक बड़ा प्याज

हरा धनिया कटा हुआ

करी पत्ता

लहसुन

हरी मिर्च

अदरक के टुकड़े

टमाटर की प्यूरी

लाल मिर्च

जीरा पाउडर

काली मिर्च पाउडर

धनिया पाउडर

हल्दी

नमक

इलायची

लौंग

साबुत काली मिर्च

रेसिपी− एग मसाला बनाने के लिए सबसे पहले अदरक, प्याज व लहसुन का पेस्ट बनाएं। अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म कीजिए। इसके बाद इसमें उबले हुए व छीले हुए अंडे डालकर फ्राई करें। अब इन्हें प्लेट में निकाल लें और कड़ाही के बचे हुए तेल में इलायची, लौंग व साबुत काली मिर्च डालें। अब इसमें करीपत्ता, हरी मिर्च, प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। जब यह अच्छी तरह पक जाए तो इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा व काली मिर्च पाउडर डालकर एकबार फिर मिक्स करें और मसाले को पकने दें।

इसे भी पढ़ेंः जब घर में न हो कोई सब्जी, तो बनाएं बेसन प्याज की यह लजीजदार डिश

अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर लिड लगाकर पकाएं। अब इसमें थोड़ा पानी डालें ताकि एक स्मूद ग्रेवी तैयार हो सके। जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें नमक डालें और फिर से ढककर कुछ देर के लिए पकने दें। अंत में फ्राई किया हुआ अंडा डाले और पकने दें। अब इसमें हरा धनिया डालें और ढककर करीबन दो मिनट के लिए छोड़ दें। अब लिड हटाएं। आपकी एग करी मसाला तैयार है। बस इसे बाउल में निकालें और सर्व करें।

  

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Nagpur-Mumbai Duranto Express पर पत्थरबाजी, शीशा टूटने से यात्री घायल, रेलवे की चेतावनी- ट्रेन पर पत्थर फेंका तो भुगतनी होगी 10 साल की जेल

Asian Games: Manush Shah और Yashaswini Ghorpade प्री-क्वार्टर फाइनल में हारे

UNGA में भारत का Shehbaz Sharif पर पलटवार, पाकिस्तान को कठपुतली शासन बताते हुए दी चेतावनी

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा