Holi 2024: होली खेलते समय दीवारों पर न लगे रंग तो करें ये जरुरी काम

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 18, 2024

होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को पूरे देश में धूमधाम में मनाया जाएगा। होली की तैयारी घरों मे शुरु हो चुकी है पापड़ से लेकर चिप्स और गुजियां बन रहीं हैं। होली के दिन हम सभी गिले-शिकवे बुलाकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। होली खेलते समय मजा तो काफी आता है लेकिन हमारे घर का कोना रंगा हुआ नजर आता । खास तौर पर जब घर में बच्चे होते हैं। होली खेलने के बाद घर के दरवाजों से लेकर दीवारों पर रंग नजर आते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं। वहीं रंग केमिकल फ्री और नेचुरल हैं तो वह कुछ ही मेहनत के बाद आसानी से साफ हो जाते हैं। अगर केमिकल वाला रंग दीवारों पर लग जाए तो उसे साफ करने में काफी मेहनत लगती है। इस लेख हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी दीवारों को रंग से बचा पाएंगी।

दीवारों के रंग ऐसे साफ रखें

होली खेलते समय इस बात का ध्यान रखें कि रंग कहां पर लग रहा है। अंजाने में हम हो या बच्चे रंग से भरे हाथ दीवार पर लगने से निशान बन जाते हैं। अगर आप होली के मौके पर होने वाली इस समस्या से बचना चाहती हैं तो अच्छा होगा कि आप दीवारों पर एंटी-स्टेन वॉर्निश का इस्तेमाल करें। इस तरह से आप दीवारों को रंगों से बचा पाएगी।

दीवार को रंग से बचाने के लिए कर सकते हैं ये काम

होली के रंगों से दीवारों का बचाने के लिए आप पतली प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल करें। ऐसा कर आप अपनी दीवारों को बचा सकते हैं। इसके अलावा आप दीवारों पर रंग बचाने के लिए आसान उपाय बड़े फर्नीचर को वॉल से सटा कर रखें।

रंग लगने के बाद तुरंत साफ करें

होली खेलते समय दीवारों पर रंग लग जाता है इस दौरान आप तुरंत लगे हुए रंग को साफ कर दें। ऐसे करने से रंग आसानी से छूट जाएगा। इसके लिए आप हल्के गुनगुने पानी में ब्लीच का मिश्रण कर कपड़े की मदद से दीवार पर रगड़े। कम मात्रा को पानी में मिलाएं। ज्यादा ब्लीच दीवार के पेंट को हटा सकता है।

फर्नीचर को ऐसे रखें सेफ

घर की दीवार को रंग से सेफ रखना जितना जरुरी है, उतना ही जरुरी फर्नीचर को सेफ रखना है। फर्नीचर को रंग से बचाने के लिए एक दिन पहले आप प्लस्टिक शीट से कवर कर दें।

होली के रंग घर पर बनाएं

होली के रंग से दीवार और फर्नीचर का बचाने से सबसे आसान तरीका है घर पर तैयार किया गया रंग है। होली के दौरान इस्तेमाल होने वाला रंग को आप घर पर बनाएं।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh: पालनाडु जिले में बस में आग लगने से छह लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने सिख समुदाय के साथ मजबूत संबंध स्थापित किए हैं:सिख नेता

Florida में ट्रक की टक्कर लगने से बस में सवार आठ लोगों की मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

America देगा इजराइल को एक अरब से अधिक कीमत के हथियार: अधिकारी