बरसात में घर के अंदर कपड़े सुखाने से आती है बदबू तो इन आसान ट्रिक्स को आज़माएं

By मिताली जैन | Jul 06, 2025

मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या होती है कपड़ों को सुखाने की। बाहर बारिश की बूंदें होती हैं और इसलिए हम बालकनी में कपड़े नहीं सुखा सकते। अमूमन ऐसे में हम घर के अंदर कपड़े सुखाना पसंद करते हैं। भले ही मजबूरी में कपड़े घर के अंदर ही सुखाने पड़ते हैं, लेकिन इससे कपड़ों को वह धूप नहीं मिल पाती है। धूप और हवा के अभाव में कपड़ों से एक अजीब सी स्मेल आने लगती है। इस तरह कपड़ों को धोने व सुखाने के बाद भी उन्हें पहनने का मन नहीं रकता है।

इसे भी पढ़ें: Homemade Ghee: मलाई से घी बनाते समय कमरे में फैली बदबू को इन हैक्स से करें दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

सिरके का करें इस्तेमाल

कपड़ों से आने वाली बदबू का ख्याल रखने के लिए सिरके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप कपड़ों को धोते समय आखिरी बार उन्हें रिंस करने के लिए पानी में आधा कप सफेद सिरका डालें। भले ही आप वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रहे हों या फिर बाल्टी में। सिरका उन बैक्टीरिया को मारता है जो कपड़ों में सीलन की बदबू लाते हैं। 

खिड़की या पंखे के पास सुखाओ

अगर आप मानसून में कपड़ों को घर के अंदर सुखा रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आप कपड़े हमेशा खुली खिड़की, बालकनी या पंखे के पास ही टांगे। ऐसा करना ज्यादा अच्छा माना जाता है। दरअसल, ताजी हवा जल्दी नमी सुखाती है और कपड़े बदबूदार नहीं होते।

वॉशिंग में बेकिंग सोडा डालो

कपड़ों से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए आप डिटर्जेंट के साथ 1-2 चम्मच बेकिंग सोडा मिला दो। बेकिंग सोडा की खूबी यह होती है कि बदबू को खत्म करता है और कपड़ों को फ्रेश रखता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Tata Motors का Vision 2031: 12 लाख Vehicle Sales, 6 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य तय

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान