Leftover Roti Salad Recipe: रोटी बच जाए तो टेंशन नहीं! ऐसे बनाएं टेस्टी-टेस्टी सलाद

By मिताली जैन | Nov 30, 2025

हम सभी के घरों में अमूमन ऐसा होता है कि मम्मी पहले ही रोटियां बना देती हैं, ताकि सभी लोग एक साथ खाना खा सकें। लेकिन जब डिनर खत्म होता है तो यह देखने में आता है कि अक्सर 2-3 रोटियां बच जाती हैं। ऐसे में समझ में नहीं आता कि बची हुई रोटियों का क्या किया जाए। अक्सर लोग बासी रोटी खाना पसंद नहीं करते हैं और उन्हें यूं ही बाहर फेंक देना भी समझदारी नहीं है। अधिकतर बासी रोटियों से उपमा या रोटी के लड्डू बनाए जाते हैं जो एक टाइम के बाद बोरिंग लगने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cooking Tips: घर पर बनाएं मार्केट जैसे नर्म दही भल्ले, ये सीक्रेट टिप्स हैं बेहद असरदार

रोटी क्रूटॉन सलाद 

आप अपने सलाद में रोटी को क्रूटॉन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका सलाद खाने में सुपर क्रंची लगेगा। फिर आप स्प्राउट्स सलाद बनाएं या फिर खीरा टमाटर सलाद, इस रोटी क्रूटॉन से टेस्ट को कई गुना बढ़ाएं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले रोटी को छोटे चौकोर या स्ट्रिप्स में काट लो। अब एक पैन में थोड़ा ऑलिव ऑयल डालो और रोटी के टुकड़ों को धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक सेक लो। अब इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च, ऑरेगेनो या चाट मसाला छिड़क दो। आपके रोटी क्रूटॉन बनकर तैयार है। इसे किसी भी सलाद में डालकर उसे एक ट्विस्ट के साथ खाओ।

रोटी चिप्स सलाद

अगर आप अपने सलाद को एक हेल्दी नाचो-स्टाइल में खाना चाहते हैं तो ऐसे में रोटी चिप्स सलाद बनाएं। सलाद में ये हेल्दी नाचोस की तरह काम करते हैं जो सलाद को मजेदार और क्रंची बनाते हैं। इसके लिए आप पहले रोटी को ट्रायंगल में काटें। अब इसे बेक कर लो। करीबन 5-6 मिनट हर तरफ से बेक कर लो या फिर इन्हें पैन रोस्ट कर लो। अब इस पर थोड़ा पेपरिका, चाट मसाला, जीरा पाउडर डालकर टॉस कर दो। आप कॉर्न, प्याज व शिमला मिर्च की सलाद, राजमा या छोले सलाद या फिर गुआकामोले-स्टाइल सलाद के साथ इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

रोटी प्रोटीन सलाद बाउल

इस सलाद बाउल को बनाना काफी आसान है और यह खाने में काफी बेहतरीन लगता है। इसके लिए सबसे पहले रोटी को पतली स्ट्रिप्स में काटकर क्रिस्पी कर लो। अब एक बाउल में उबले हुए चने, मूंग, राजमा, पनीर, या अंडा डालें। अब इसमें सब्जियां, नींबू, नमक व काली मिर्च डालकर मिक्स करें। आखिर में रोटी स्ट्रिप्स टॉपिंग के तौर पर डालें और एन्जॉय करें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

SIR पर विशेष सत्र के लिए तैयार, अमित शाह ने राहुल गांधी को दी बहस की चुनौती

IEA Report: हरित ऊर्जा विस्तार से भारत ने ईंधन आयात पर 100 अरब डॉलर बचाए

इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!

एसबीआई का नेट प्रॉफिट Q2 में 14.3% उछलकर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा