स्किन का कालपन दूर करेगी गाजर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल, दमकती रहेगी त्वचा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 14, 2025

सर्दियों में सबसे ज्यादा गाजर खाई जाती है। गाजर की सब्जी, हलवा और अचार सब कुछ ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है। इसको सलाद के रुप में भी लोग खाते हैं। लेकिन आप नहीं जानते हैं कि गाजर सेहत के साथ ही स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं त्वचा पर गाजर का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है। गाजर से बने हुए फेस पैक आपकी स्किन को एकदम चमका देगी।

इस पैक को बनाने के लिए गाजर का रस, दही और अंडे का सफेद हिस्सा चाहिए। इसको बनाने के लिए 1 चम्मच गाजर का रस लें। इस रस के लिए गाजर को कद्दकस करें और फिर इसे सूती कपड़े में रखकर अच्छे से निचोड़ लें। इसके साथ ही दही और अंडे का सफेद हिस्सा इसमें मिला सकते हैं और एक मुलायम पेस्ट बना सकते हैं। इस पेस्ट को आप चेहरे और गर्दन पर लगा सकते हैं। इस पैक को 15 से 20 मिनट चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।

दूसरा फेस पैक

इस पैक को बनाने के लिए गाजर, शहद और नींबू का रस चाहिए। पैक को बनाने के लिए आपको दो नरम गाजर को कुकर में पका लें। अब इसे मैश कर लें और एक चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिला लें। फिर इसे पैक को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए सूखने दें। चेहरे को सूखने को दें और फिर चेहरे को गील करके सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए मास्क को हटाएं। फिर बाद में मॉइस्चराइजर लगा लें। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने मुख्य सचिव को समन भेजा, Hindalco मामले में 31 को होगी सुनवाई

Karan Adani ने Odisha CM मोहन माझी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा और 3000 MW संयंत्र पर हुई चर्चा

Kannauj JNV में घटिया भोजन पर छात्रों का विरोध, DM के आश्वासन पर माना हंगामा

Sukhbir Singh Badal पर नांदेड़ में कृपाण से हमला हुआ, शिअद ने CBI जांच की मांग की