Skin Care: एजिंग स्किन की केयर कर सकती है सौंफ, बस इन तरीकों से करें इस्तेमाल

By मिताली जैन | May 08, 2025

सौंफ को डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि सौंफ आपकी स्किन के लिए भी उतनी ही फायेदमंद है। खासतौर से, सौंफ आपकी स्किन को लंबे समय तक यंगर बनाए रखने में मददगार है। दरअसल, सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और कई ज़रूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो स्किन की झुर्रियों, ढीलापन और बेजानपन के पीछे का बड़ा कारण होते हैं।

सौंफ टोनर स्प्रे

यह एक नेचुरल एंटी-एजिंग टोनर की तरह काम करता है। सौंफ के बीज में फ्लेवोनॉयड्स और विटामिन सी होते हैं, जो स्किन को टाइटन करने, फाइन लाइन्स को कम करने और स्किन की रंगत को एकसमान बनाने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: हाथों की ढीली स्किन बनेगी कोमल और मुलायम, टाइट और शाइनी बनेगी त्वचा

कैसे इस्तेमाल करें

1 चम्मच सौंफ के बीज को 1 कप गर्म पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें। फिर छानकर इसे स्प्रे बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। इसे चेहरे पर ताजगी देने वाले मिस्ट या टोनर के रूप में इस्तेमाल करें।

सौंफ और दही से बनाएं फेस पैक

सौंफ फ्री रेडिकल्स से लड़ने के साथ-साथ कोलेजन को बढ़ाता है, जबकि दही स्किन को हाइड्रेट करती है और लैक्टिक एसिड की मदद से हल्के से एक्सफोलिएट करता है। यह मिश्रण स्किन को ताजगी और चमक देता है।

कैसे इस्तेमाल करें

1 चम्मच सौंफ के बीज को पीसकर पाउडर बना लें। इसे 1 चम्मच दही के साथ मिला लें और चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

सौंफ से बनाएं स्क्रब

यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है। जिसकी वजह से आपकी स्किन ज्यादा चमकदार और जवां दिखने लगती है। सौंफ के एंटी-एजिंग गुण समय के साथ उम्र के धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

कैसे इस्तेमाल करें

एक चम्मच सौंफ के बीज को मोटे तौर पर पीसकर शहद या एलोवेरा जेल में मिला लें और इसे एक हल्के स्क्रब के रूप में हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kerala Assembly Election 2026: Kanjirappally में त्रिकोणीय महामुकाबला, मंत्री George Kurian की एंट्री से बिगड़ा गेम

Manjeshwar Assembly Seat: BJP के Surendran और IUML के बीच Prestige Fight, किसका पलड़ा भारी

Dharmadam Assembly Seat: LDF के गढ़ Dharmadam में त्रिकोणीय मुकाबला, Pinarayi Vijayan की सीट पर फंसा पेंच

Dubai में न संपत्ति, न Golden Visa, Gaurav Gogoi के आरोपों पर CM Himanta की पत्नी का सीधा जवाब