Trump ने कैसे कार्नी को जीत प्लेट में सजा कर दे दिया, अब नए PM उन्हें ही आखें दिखाते हुए बोल रहे- हैं तैयार हम

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2025

ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की कई बार बात की और उसके तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर संबोधित किया था। ट्रंप के इस कदम का लिबरल नेता ने करा विरोध किया था और मुखर रुप से उभरकर सामने आए। ट्रंप के इन कदमों से कनाडा की जनता में आक्रोश बढ़ गया और राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होने के कारण लिबरल पार्टी को जीतने में मदद मिली। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देश के संघीय चुनाव में सोमवार को लिबरल पार्टी की जीत के बाद अपने संबोधन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रंप देश के लोगों को तोड़ना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Canada Election 2025 Result: जानें कौन बना कनाडा का प्रधानमंत्री? भारत पर पड़ेगा कितना असर

चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, शुरुआत में कनाडा में माहौल लिबरल पार्टी के समर्थन में नहीं दिख रहा था लेकिन ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की कई बार बात की और उसके तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को कनाडा का गवर्नर संबोधित किया। उन्होंने कनाडा पर जवाबी शुल्क भी लगाए। ट्रंप के इन कदमों से कनाडा की जनता में आक्रोश बढ़ गया और राष्ट्रवाद की भावना प्रबल होने के कारण लिबरल पार्टी को जीतने में मदद मिली। कार्नी ने ओटावा में अपने विजय संबोधन में समर्थकों को संबोधित करते हुए अमेरिका की धमकियों के आगे कनाडा की एकता पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्