Himachal Pradesh: राज्यपाल ने सूक्खू, अग्निहोत्री को विभाग किए आवंटित, मंत्रिमंडल का विस्तार आलाकमान से विचार-विर्मश के बाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नव निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को विभाग आवंटित किए हैं। एक आधिकारिक अधिसूचना में मंगलवार को बताया गया कि अग्निहोत्री जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला एवं संस्कृति विभागों को संभालेंगे जबकि मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य ऐसे विभाग अभी अपने पास रखे हैं जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। सुक्खू और अन्य सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राजस्थान में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हो सकते हैं और इससे राज्य के नए मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Patna: तत्काल भर्ती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों-पुलिस में झड़प, प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए किया लाठीचार्ज

सुक्खू ने सोमवार को कहा था कि कांग्रेस आलाकमान से विचार-विमर्श करने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और इसमें पेशेवर, युवा और सभी वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कांग्रेस ने 68 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें जीती हैं जिनमें से 10 सीट कांगड़ा, सात शिमला, चार-चार ऊना, सोलन और हमीरपुर में, तीन सिरमौर, दो-दो चंबा और कुल्लू तथा एक-एक सीट मंडी, बिलासपुर, किन्नौर तथा लाहौल और स्पीति में जीती है। मंत्रिमंडल में सभी क्षेत्रों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जाना है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई