HPBOSE 12th Result 2026: जारी हुआ हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना स्कोर

By दिव्यांशी भदौरिया | May 04, 2026

आज यानी 4 मई को हिमाचल प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट सभी स्ट्रीम का ऑनलाइन के जरिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर एक साथ घोषित होगा। नतीजे आते ही स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके परिणाम की जांच कर पाएंगे और इसके साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

- एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  hpbose.org पर विजिट करना होगा।

 - इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।

 - अब आपको 12th  रिजल्ट के लिंक क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।

 - इसके बाद सभी डिटेल्स सबमिट कर दें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

12वीं में 81411 छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग

इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड बारहवीं परीक्षाओं के लिए कुल 81411 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हुआ था। अब छात्रों और उनके अविभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। 

पास होने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता होगी?

हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा।  

प्रमुख खबरें

Misleading Claims पर FSSAI की बड़ी कार्रवाई, Dabur को 100% Natural टैग वाले उत्पाद वापस लेने का Order

Swiggy Instamart Expansion: 2031 तक 5 गुना ज्यादा Order Value का लक्ष्य, ₹10,000 करोड़ की कमाई पर टिका दांव

US Supreme Court के बड़े फैसले के बाद Amazon को मिला $600 Million रिफंड, ग्राहकों को भी होगा भारी फायदा

Luis Suarez की गैरमौजूदगी में Lionel Messi का जलवा, Inter Miami ने San Luis को 4-2 से रौंदा