Mumbai Metro Pillar Collapse पर Hrithik Roshan ने जताई चिंता, अधिकारियों से की सख्त कार्रवाई की मांग

By रेनू तिवारी | Feb 16, 2026

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-4 के पुल का स्लैब गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अभिनेता ने इस हादसे को "हृदयविदारक" बताते हुए अधिकारियों से जवाबदेही तय करने और भविष्य में सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता देने की अपील की है।   उन्होंने इस घटना को हृदयविदारक और दर्दनाक बताते हुए अधिकारियों से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Mahashivratri पर Nagabandham की पहली झलक, Mega-Budget फिल्म का टीजर देख फैन्स हुए क्रेजी

उन्होंने लिखा ‘‘निर्माण कार्य में लगे लोगों और आम आदमी की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।’’ मुंबई के मुलुंड इलाके में शनिवार को निर्माणाधीन मेट्रो रेल लाइन-चार के पुल के स्लैब का एक हिस्सा गुजर रहे वाहनों पर गिर गया था, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

क्या था पूरा हादसा?

शनिवार को मुंबई के मुलुंड इलाके में मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासरवडवली मार्ग) के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल के स्लैब का एक हिस्सा अचानक नीचे गुजर रहे वाहनों पर गिर गया। हताहत: इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में संदिग्ध उग्रवादियों ने फूंके 28 घर, एक की मौत

सऊदी अरब में दो नागरिकों को फांसी, Bangladesh ने प्रक्रिया की पूर्व सूचना न मिलने पर मांगा जवाब

कर्नाटक में सूखा और गन्ना किसानों का संकट: PM Narendra Modi से मिलेंगे DK Shivakumar

उम्र नहीं फिटनेस और फॉर्म देखें, Sunil Gavaskar ने Team India के लिए की Krunal Pandya की वकालत