रितिक रोशन की ‘सुपर 30’ 26 जुलाई को होगी बड़े पर्दे पर रिलीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2019

मुम्बई। रितिक रोशन अभिनीत ‘सुपर30’ 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अभिनेता ने शनिवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। रितिक ने लिखा, ‘‘ ‘सुपर30’ के 26 जुलाई, 2019 को रिलीज होने की जानकारी देते हुए खुश हूं। बहुत जल्द समय बदलने वाला है।’’ 

‘सुपर30’ पटना के आनंद कुमार की कहानी है, जो हर साल आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े 30 छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। फिल्म का निर्माण ‘रिलायंस इंटरटेनमेंट’ और ‘नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले किया गया है। 

यह भी पढ़ें: मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर करने वाली इनके साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है जिन पर ‘मी टू’ अभियान के दौरान ‘फैंटम फिल्मस’ की एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि बहल लगातार इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना