ऋतिक रोशन ने साइन किया अपना अगला धमाकेदार प्रोजेक्ट? तान्हाजी के डायरेक्टर बनाएंगे फिल्म

By रेनू तिवारी | May 06, 2020

काफी समय से बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की कोई भी फिल्म चल नहीं रही थी लेकिन साल 2019 उनके लिए बहार लेकर आया। पिछले साल ऋतिक रोशन की दो फिल्में सुपरहिट रहीं। फिल्म सुपर 30 से जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता वहीं फिल्म वॉर में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा गया। साल 2020 में कहां जा कहा था कि ऋतिक रोशन फिल्म क्रिश 4 पर काम करेंगें।

देश के ऐसे हालत के बीच अभी एक्शन फिल्म क्रिश पर काम करना मुश्किल हैं। क्रिश की शूटिंग के लिए करोड़ो के सेट लगेंगे तब जाकर शूटिंग शूरू होगी। अब ऋतिक रोशन के साथ एक नई स्क्रिप्ट लग गई हैं। ऋतिक रोशन से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी है कि ऋतिक रोशन को फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के डायरेक्टर ओम राउत ने अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। 

इसे भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा ने शेयर की अपने पहले डेट की तस्वीर, दोनों को पहचानना मुश्किल

फिल्म के लिए  ऋतिक रोशन से फिल्ममेकर ने भी बात की है। माना जा रहा है कि स्क्रिप्ट ऋतिक रोशन को पसंद आयी है लेकिन वह अपनी बाकी की फिल्म के शेड्यूल को देखने के बाद फिल्म को साइन करने का फैसला करेंगे। डायरेक्टर से ऋतिक रोशन ने नई फिल्म से जुड़े तमाम सवाल भी किए हैं।

आपको बता दें कि 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रही हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन थे वहीं फिल्म का डायरेक्शन ओम राउत ने किया था। जिस तरह से फिल्म का निर्देशन किया गया उसे लेकर ओम राउत की काफी तारीफ भी हुई थी।

प्रमुख खबरें

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया

Breaking News: “सबसे बड़ा हमला अभी बाकी है”, Trump की चेतावनी

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार