दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करेंगे ऋतिक रोशन! फिल्म से जुड़ी बड़ी जानकारी लीक

By रेनू तिवारी | Jan 08, 2021

साल 2020 दीपिका पादुकोण के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। साल की शुरूआत में फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना उन्हें काफी मंहगा पड़ा। सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। छपाक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया। इसके बाद देख में तालाबंदी हो गयी और सभी लोग घर पर बैठ गये। इसके बाद साल के आखिरी महीनों में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग्स एंगल की जांच हुई, ड्रग्स की आंच दीपिका पादुकोण तक भी आयी और उन्हें एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया।

इसे भी पढ़ें: द फैमिली मैन के दूसरे सीजन का इंतजार हुआ खत्म, सामने आयी रिलीज डेट 

मुंबई गलियारों में खबरें हैं कि दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। इस बात का हिंट दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन वाले दिन दिया था। दीपिका के बर्थडे पर  ऋतिक रोशन ने एक पोस्ट में उन्हें बधाई दी। ऋतिक को धन्यवाद देते हुए दीपिका ने कहा जल्द ही एक नयी खुशखबरी मिलने वाली हैं। इस पोस्ट में ओपनली दीपिका का ऋतिक को ऐसा रिप्लाई करना आने वाली फिल्म का हिंट था। जल्द ही आपको दोनों की साथ में आने वाली फिल्म की अधिक जानकारी मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup