HRTC ने कुल्लू-मनाली और केलांग के बीच बस सेवा फिर से शुरू की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2024

शिमला।  हिमाचल रोडवेज परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने लगभग चार महीने बाद रविवार को कुल्लू-मनाली और केलोंग के बीच बस सेवा फिर से शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में नवंबर में बर्फबारी के बाद एचआरटीसी की सेवाएं बंद कर दी गई थीं।

इसे भी पढ़ें: BJP सत्ता के लालच में कांग्रेस सदस्यों को भड़का कर सरकार गिराने की साज़िश रच रही है : Congress

एक बयान में कहा गया है कि सेवा फिर से शुरू करने का निर्णय शुक्रवार और शनिवार को सफल परीक्षण के बाद लिया गया। इस बीच, शिमला में रविवार सुबह हल्की बारिश हुई। स्थानीय मौसम कार्यालय ने सोमवार को छोड़कर शुक्रवार तक राज्य में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम कार्यालय ने कहा कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान है। पिछले कुछ दिनों में राज्यभर में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी