हुडको अगले पांच महीनों में ईसीबी के जरिये जुटाएगा 1.3 अरब डॉलर, शहरी बुनियादी ढांचे पर होगा खर्च

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नयी दिल्ली, 28 जुलाई हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (हुडको) ने मंगलवार को कहा कि उसकी अगले पांच माह में बाह्य वाणिज्यिक कर्ज (ईसीबी) के माध्यम से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने की योजना है। इस राशि का इस्तेमाल देश में शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हुडको 31 दिसंबर, 2026 तक उपलब्ध आरबीआई की रियायती अदला-बदली (स्वैप) खिड़की के तहत ईसीबी के माध्यम से दो अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने का इरादा रखती है।

पिछले साल, इस वित्तीय संस्थान ने जापानी येन में ईसीबी के माध्यम से लगभग 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए थे। उन्होंने कहा कि इस साल हुडको येन के साथ ही अमेरिकी डॉलर में भी ईसीबी जुटाने की योजना बना रहा है। उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के रूप में उधारी कंपनी के लिए पहली बार होगी।

उन्होंने बताया कि अब तक ईसीबी उधारी 6.25 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर आई है।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: लाठी से चलेगा लोकतंत्र? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर मोदी सरकार का जवाब कई संदेश दे गया

क्या वे आतंकवादी हैं? Priyanka Gandhi का PM Modi-Amit Shah से सवाल, छात्रों पर Pellet Gun क्यों?

Amazon Great Freedom Sale: iPhone और Gadgets पर बंपर Discount, जानें अगस्त मे कब से शुरू होगी सबसे बड़ी Shopping सेल!

आंध्र प्रदेश में पिछले एक महीने में कोविड-19 के दो मामले आए सामने, जेपी नड्डा ने राज्यसभा में दी जानकारी