Manipur में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

मणिपुर की इंफाल घाटी में बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के लोइटैंग सांडुम हिल से एक .303 राइफल, एक डबल-बैरल बंदूक, एक सिंगल-बैरल बंदूक और एक नौ एमएम की पिस्तौल बरामद की गई।

बरामद किए गए अन्य सामानों में 118 कारतूस, एक हथगोला, आठ डेटोनेटर, विभिन्न प्रकार की आठ मैगजीन आदि शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के केइराओ वांगखेम के पास नगरियान हिल की तलहटी से 12-बोर की एक सिंगल-बैरल बंदूक, मैगजीन के साथ एक नौ एमएम एसएमजी कार्बाइन, दो हथगोले और लगभग दौ किलोग्राम वजन का एक आईईडी बरामद किया गया।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ

CM पद पर बात नहीं तो Delhi क्यों गए? DK Shivakumar की High Command से Meeting ने बढ़ाया सस्पेंस

Supreme Court की RERA को कड़ी फटकार, कहा- ये अथॉरिटी सिर्फ Builders को फायदा पहुंचा रही है

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ... Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप