अमृतसर में भारत-पाक सीमा के पास भारी मात्रा में हथियार बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2025

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को अमृतसर में अत्याधुनिक हथियारों के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद जब्त किया और दावा किया कि उसने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाक प्रायोजित आतंकवादियों की बढ़ती गतिविधियों और अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता के संबंध में हाल में प्राप्त सूचनाओं के मद्देनजर एक बड़ी घटना टल गई।

डीजीपी ने बताया कि नेटवर्क के संबंधों सहित पूरे गठजोड़ को उजागर करने के लिए जांच जारी है। उप महानिरीक्षक (सीमा रेंज) संदीप गोयल ने बताया कि सीमा पार से अत्याधुनिक हथियारों की खेप आने की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने रावी नदी के पास घोनेवाल गांव में तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रमुख खबरें

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा

Cockpit हमले में 174 यात्रियों की बचाई जान, Flydubai Pilot Smit Machhar से मिले Sheikh Hamdan

Rohit Sharma ने West Indies के खिलाफ रचा इतिहास, ODI में ओपनर के तौर पर पूरे किए 10000 रन