अमेरिका के फ्लोरिडा में चक्रवात से भारी तबाही, बिजली गुल होने से 25 लाख लोग प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2022

सेंट पीटर्सबर्ग। अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी फ्लोरिडा में आए चक्रवात ‘इयान’ ने भारी तबाही मचाई है और सर्वाधिक नुकसान बुनियादी ढांचे को पहुंचा है। बिजली गुल होने के कारण करीब 25 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। चक्रवात के कारण आई बाढ़ में डूबे घरों में लोग बृहस्पतिवार को फंसे रहे। चक्रवात के कारण एक महत्वपूर्ण पुल का मुख्य क्षेत्र से संपर्क टूट गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को आधिकारिक रूप से इसे आपदा घोषित किया।

इसे भी पढ़ें: ईरान पर प्रतिबंधों का पालन नहीं करने पर अमेरिका ने कई कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

ली काउंटी शेरिफ कारमाइन मार्सेनो ने चैनल एबीसी से कहा कि उनके कार्यालय को मदद के लिए काउंटी से सैकड़ों कॉल प्राप्त हो रही हैं, लेकिन मार्गों और पुल से संपर्क टूटने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र (एनएचसी) ने कहा कि इयान बृहस्पतिवार तड़के एक उष्णकटिबंधीय तूफान में तब्दील हो गया और बाद में दिन में कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र के पास अटलांटिक जलक्षेत्र पर इसके तूफान के तौर पर उभरने की संभावना है। पूर्वानुमान जताया गया है कि चक्रवात का अगला पड़ाव अमेरिका के साउथ कैरोलीना में होगा।

फ्लोरिडा के तट के पास पोर्ट चार्लोट में चक्रवात की वजह से एक अस्पताल के भूतल में जलजमाव हो गया और चौथे तल की छत क्षतिग्रस्त हो गई जहां आईसीयू स्थित है। अस्पताल में काम करने वाली एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। पोर्ट चार्लोट पर स्थित एचसीए फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर बरजिट बोडाइन ने बताया कि बुधवार को पानी अस्पताल के आईसीयू तक पहुंच गया जिसके कारण गंभीर रूप से बीमार मरीजों को बाहर निकाला गया और उनमें से कुछ को अन्य मंजिल पर पहुंचाया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत