नागपुर के पास बारूद बनाने वाली फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 की मौत, अनिल देशमुख मौके पर मौजूद

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2024

शहर के पुलिस आयुक्त ने एएनआई को बताया कि नागपुर के धमना में एक विस्फोटक निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और पांच घायल हो गए। इस घटना में करीब 4-5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। हमारी जांच जारी है। पुलिस आयुक्त रविंदर सिंघल ने एएनआई को बताया, हमारी टीम, अपराध शाखा और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट शहर से लगभग 25 किमी दूर हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमना गांव में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लिमिटेड में हुआ।

इसे भी पढ़ें: विरोध प्रदर्शन के बाद फडणवीस के नागपुर आवास पर बढ़ाई गई सुरक्षा

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोट दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब कर्मचारी विस्फोटक पैक कर रहे थे। मजदूरों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया है। NCP-SCP नेता अनिल देशमुख मौके पर मौजूद हैं। अनिल देशमुख ने बताया कि दोपहर की घटना है, इसमें लगभग 5 कामगारों की मृत्यु हुई है व कई लोग घायल हैं। जब यह घटना हुई तो यहां का मालिक और मैनेजर भाग गया... घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है... विस्फोटक विभाग की एक टीम यहां है और आगे की जांच चल रही है।

प्रमुख खबरें

Disaster Management के लिए विज्ञान और सोशल साइंस का तालमेल जरूरी: Bihar Governor

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: तेजस्वी ने पूछा जब डेढ़ साल से चल रहे वाहन तो अब उद्घाटन क्यों

Jayant Chaudhary ने लखनऊ में WorldSkills Shanghai विजेता कैफ खान से की मुलाकात

Kerala के Thrissur तट पर अवैध मछली पकड़ने पर कार्रवाई, दो नौकाएं जब्त कर लगाया भारी जुर्माना