पीएम मोदी के आशीर्वाद से ही एलआईसी और एसबीआई में जनता के पैसे डूबने का भारी डर: नाना पटोले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2023

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 70 साल में कमाई गई संपत्ति उद्योगपति मित्र अडानी को देने का फैसला किया हैइतने हीं नहीं, प्रधानमंत्री ने एसबीआई और एलआईसी के हजारों करोड़ रुपए भी अडानी को दे दिए, जो देश की जनता ने मेहनत से कमाए हैं ।  अब डर है कि अडानी के घोटले की वजह से आम जनता के  हजारों करोड़ रुपए डूब जाएंगे। इसके बावजूद भी केंद्र सरकार खामोश है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने जानकारी दी है कि 'अडानी' समूह में कुप्रबंधन की जांच और जनता के पैसे को सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस पार्टी सोमवार, 6 फरवरी को राज्य में एसबीआई और एलआईसी के सभी कार्यालयों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। 

इसे भी पढ़ें: Budget 2023: अजित पवार ने कहा बजट में मुंबई और महाराष्ट्र के लिए कुछ नहीं

नाना पटोले ने साफ़ किया कि कांग्रेस पार्टी किसी उद्योगपति के खिलाफ नहीं है लेकिन सारे नियम कानूनों को तोड़कर किसी उद्योगपति के लिए मैदान खोलना देश के हित में नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार अडानी समूह के कारोबार को लेकर खतरे से अवगत कराया था। एक महीने पहले राहुल गांधी ने कहा था कि अडानी का बुलबुला फूटेगा लेकिन मोदी सरकार नहीं जागी और अब घोटाला सामने आया है । पटोले ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दल इस घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग कर रही है लेकिन लेकिन मोदी सरकार न तो जांच करा  रही है और न ही कोई जवाब दे रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ आम जनता का पैसा सुरक्षित रहे, इसके लिए कांग्रेस, संसद में आवाज उठाने के अलावा सड़कों पर आन्दोलन भी कर रही है। इसके तहत 6  फरवरी, सोमवार को प्रदेश में एलआईसी व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी कार्यालयों के सामने आंदोलन किया जाएगा। नाना पटोले ने कहा कि इस आंदोलन में कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ  नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, सांसद, विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे ।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर करेंगे प्रदर्शन, किसी बॉण्ड पर दस्तखत नहीं किए: Abhijeet Deepke

Khyber Pakhtunkhwa में Shehbaz Sharif सरकार ने लगाया आपातकाल, विपक्ष ने बताया बड़ी भूल

Japanese Companies का भारत पर बढ़ा भरोसा, Q1 में 5.71 अरब Dollar का आया FDI

Maharashtra Drought: सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 8 महीने की योजना बनाएगी सरकार, केंद्र से मांगेगी राहत