महाराष्ट्र में विदेशी निवेश में भारी वृद्धि, छह महीने में वार्षिक औसत का 95% निवेश

By प्रेस विज्ञप्ति | Jan 03, 2025

नई दिल्ली। विदेशी निवेश में हर बार की तरह, महाराष्ट्र राज्य इस बार भी अग्रणी बनकर उभरा है। पिछले छह महीनों में वार्षिक औसत का 95% विदेशी निवेश होने की जानकारी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट के व्दारा दी।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि राज्य में पिछले छह महीनों में 1 लाख 13 हजार 236 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हुआ है। "महाराष्ट्र अब रुकने वाला नहीं है! वार्षिक औसत का 95% एफडीआई सिर्फ छह महीनों में प्राप्त होने की जानकारी भी उन्होंने इस समय दी।"

इसे भी पढ़ें: फडणवीस सरकार ने किया नौकरशाही में बड़ा बदलाव, 12 IAS अधिकारियों के किये तबादले

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि विदेशी निवेश आकर्षित करने में महाराष्ट्र हमेशा अन्य राज्यों से आगे रहा है। वर्ष 2024-25 के वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही के आंकड़ों की पुष्टि उन्होंने की।

गत चार वर्षों के औसत वार्षिक निवेश को देखते हुए, चालू वित्तीय वर्ष के छह महीनों में महाराष्ट्र ने कुल 94.71% निवेश आकर्षित किया है। 

गत चार वर्षों में, महाराष्ट्र में प्रति वर्ष औसतन 1 लाख 19 हजार 556 करोड़ रुपये का वार्षिक निवेश हुआ है। इस वर्ष सिर्फ छह महीनों में 1 लाख 13 हजार 236 करोड़ रुपये का विदेशी निवेश हो चुका है। इसका मतलब है कि पूरे वर्ष का 94.71% निवेश सिर्फ छह महीनों में होने की पुष्टि मुख्यमंत्री ने की।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने महाराष्ट्र के लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पूरे मंत्रिमंडल के नेतृत्व में महाराष्ट्र की यह प्रगति जारी रहेगी। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत