Prabhasakshi NewsRoom: J&K में मिला लिथियम और सोने का विशाल भंडार, भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा ये खजाना

By नीरज कुमार दुबे | Feb 11, 2023

जम्मू-कश्मीर को भारत माता का मुकुट कहा जाता है और मुकुट स्वर्ण तथा हीरों से जड़ित होता ही है। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में जिस तरह लिथियम और सोने के भंडार पाये गये हैं वह दर्शा भी रहे हैं कि भारत माता के इस मुकुट को प्रकृति ने खूब संपदा दी है। हम आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में करीब 59 लाख टन लिथियम का भंडार और सोने के 5 ब्लॉक मिले हैं। दरअसल लिथियम एक अलौह धातु है और ईवी रिचार्जेबल बैटरी के निर्माण में काम आती है। केवल ईवी बैटरी ही नहीं, बल्कि विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, कैमरा और कई अन्य चीजों में भी बैटरी के लिए लिथियम का ही उपयोग किया जाता है।

दूसरी आरे, इस भंडार के मिलने के बाद रियासी के स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है क्योंकि इससे घाटी में बेरोजगारी की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही रियासी जिले के अधिकारी और जम्मू-कश्मीर खनन विभाग के सचिव ने भी इस भंडार के मिलने पर खुशी जताते हुए कहा है कि यह भारत के लिए गेम चेंजर साबित होगा।

हम आपको यह भी बता दें कि 62वीं सेंट्रल जियोलॉजिकल प्रोग्रामिंग बोर्ड (सीजीपीबी) की बैठक के दौरान खान मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी गयी है उसमें बताया गया है कि देश के विभिन्न भागों में मिले 51 खनिज ब्लॉकों में से पांच ब्लॉक सोने से संबंधित हैं और अन्य ब्लॉक पोटाश, मोलिब्डेनम, बेस मेटल आदि वस्तुओं से संबंधित हैं। यह सभी खनिज ब्लॉक जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में मिले हैं।

प्रमुख खबरें

US-Iran War | अमेरिका को ईरान युद्ध में लगा अब तक का सबसे बड़ा हवाई झटका, F-35 Jet से भी दोगुना महंगा ड्रोन तबाह

द्रविड़ भूमि में फैलेगी आग, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने परिसीमन बिल की कॉपी जलाई | VIDEO

US Sanctions Russia-Iran Oil | अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर प्रतिबंधों में छूट खत्म की, भारत जैसे खरीदार प्रभावित

पाकिस्तान की सत्ता का सच! Fawad Chaudhry का दावा- मुनीर ही हैं असली बॉस, शहबाज़ को अमेरिका ने किया दरकिनार