By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 28, 2024
ओडिशा के भुवनेश्वर में अधिकारियों ने भारी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषणों से भरे दो कंटेनर जब्त किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां वाणिज्यिक कर के संयुक्त आयुक्त अजय कुमार सेठी ने बताया कि सोने के पैकेट का कुल वजन 87 किलोग्राम था।