जर्मनी के केमिकल साइट पर जोरदार विस्फोट,आसमान पर फैला काला धुआं; चेतावनी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

बर्लिन। जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में मंगलवार को रासायनिक कंपनियों के एक औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट की वजह से हवा में बड़े पैमाने पर काला धुआं फैल गया। जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है। राइन नदी पर कोलोन से लगभग 20 किलोमीटर (13 मील) उत्तर में स्थित लीवरकुसेन में केमपार्क साइट के संचालकों ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता अभी नहीं चल सका है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि दमकल वाहनों और प्रदूषण का पता लगाने वाली वैन को तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

अविनाश साबले और पारुल चौधरी समेत आठ एथलीट बेंगलुरु साइ में स्मार्ट ट्रैक पर कर रहे अभ्यास

शिवपुरी को ₹17.50 करोड़ से अधिक की विकास सौगातें, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुविधाओं को मिली नई गति: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Diplomatic Update: BNP स्थापना दिवस पर भारत की शुभकामनाएं, High Commissioner ने कहा- People-to-People Ties है जरूरी

Food Processing Minister Chirag Paswan को मिला धमकी भरा लेटर, गृह सचिव से उच्च स्तरीय Investigation की मांग