बजट सत्र के आखिरी दिन MCD की बैठक में जोरदार हंगामा, AAP-BJP पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

एमसीडी सदन में हंगामा, भाजपा और आप पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ किया प्रदर्शन। कांग्रेस पार्षदों ने भी पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा था, 'संविधान हमारी पहचान है, संविधान की हत्या बंद करो'। 2024-25 और अगले वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को अंतिम रूप देने के लिए आज सदन की कार्यवाही बुलाई गई थी। आप और भाजपा पार्षद मेज और कुर्सियों पर खड़े होकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस पार्षदों ने भी पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया, जिस पर लिखा था, 'संविधान हमारी पहचान है, संविधान की हत्या बंद करो।'

इसे भी पढ़ें: 'सरकार उस पर शौचालय बनवा दे’, औरंगजेब की कब्र हटाने पर बोले मनोज मुंतशिर, बोले- हिंदुस्तान हमारे बाप का था और है

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खीची ने आरोप लगाया, "विपक्षी पार्षद मेज पर खड़े हो गए और सदन में चर्चा किए जाने वाले मुख्य बिंदुओं की सूची फाड़ दी।" उन्होंने दावा किया कि पिछले दो सालों से विपक्ष लगातार सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहा है और चर्चाओं को रोक रहा है। उन्होंने कहा, "इस बार भी उन्होंने यही किया।" खीची ने कहा, "दलित मेयर के साथ इस तरह का व्यवहार अनुचित है और संविधान के खिलाफ है।" इससे पहले सोमवार को एमसीडी ने दक्षिणी दिल्ली में सड़क विकास परियोजनाओं में तेजी लाने, चार गौशालाओं में मवेशियों को खिलाने के लिए लंबित भुगतान का निपटारा करने और बागवानी विभाग के लिए अतिरिक्त मानव संसाधन की नियुक्ति करने के प्रमुख प्रस्तावों को मंजूरी दी थी।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है