हम दो हमारे बारह अब हमारे बारह शीर्षक से सात जून को होगी रिलीज़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

मुबंई। केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के निर्देशानुसार सोमवार को फिल्म हम दो हमारे बारह के निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर हमारे बारह करने की घोषणा की। अन्नू कपूर और पार्थ सामथन अभिनीत यह फिल्म सात जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कमल चंद्र द्वारा निर्देशित फिल्म हमारे बारह को राधिका जी फिल्म एंड न्यूटेक मीडिया एंटरटेन्मेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म के निर्माता रवि एस गुप्ता, बिरेन्दर भगत, संजय नागपाल और शियो बालक सिंह हैं, वहीं त्रिलोकी प्रसाद सह-निर्माता हैं। अन्नू कपूर कहते है कि हमारे बारह फिल्म में काम करना एक अभूतपूर्व अनुभव रहा। 

सामथन को धारावाहिकों कैसी ये यारियां और कसौटी जिंदगी की में अभिनय के लिए जाना जाता है। उनके अलावा फिल्म में अश्विनी कलसेकर, राहुल बग्गा, परितोष तिवारी, मनोज जोशी और अदिति भटपहरी भी नज़र आएंगी। निर्माताओं ने कहा कि वॉयकाम18 स्टूडियो देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म हमारे बारह को रिलीज़ करेगा।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Britain को घर में डबल झटका, Emma Raducanu के बाद पहले ही दिन सभी 10 खिलाड़ी बाहर

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

RBI की Financial Stability Report का खुलासा, AI Boom बन सकता है भारतीय बाजार के लिए नया संकट

West Asia में तनाव का असर, Supply Chain बचाने के लिए सरकार ने बढ़ाया Zero Duty