'अब आप ही के साथ रहेंगे, इधर उधर नहीं जाएंगे...', नीतीश ने मंच से किया PM से वादा, हंसी नहीं रोक पाए मोदी

By अंकित सिंह | Mar 02, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी का यह बिहार दौरा नीतीश कुमार के एनडीए में फिर से लौटने के बाद पहली बार हो रहा है। इस दौरान नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वादा किया कि अब हम आपके साथ रहेंगे। इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश ने कहा कि हम लोग मिलकर बिहार का विकास कर रहे हैं। काम में बहुत तेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं आप फिर से हमारे यहां पधारे हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है। आप पहले आए थे, हम इधर गायब हो गए थे। अब हम फिर से आपके साथ हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि हम आपको आश्वस्त करते हैं कि अब हम इधर-उधर होने वाले नहीं है, अब हम आपके साथ ही रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'TMC का अर्थ है- तू, मैं और करप्शन', संदेशखाली पर बोले PM, बंगाल में अपराधी तय करते हैं कि उन्हें कब सरेंडर करना है

आपको बता दें कि 2020 के चुनाव में भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर लड़ा था। इस चुनाव में एनडीए गठबंधन को बहुमत मिला था। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, वह पलटी मारते हुए 2022 में महागठबंधन में शामिल हो गए। 2024 के जनवरी महीने में 28 तारीख को उन्होंने एक बार फिर से भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली। भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे। इससे पहले बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर आए थे। उन्होंने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter