मानवाधिकार भारतीय संस्कृति में समाहित है: कानून मंत्री मेघवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2024

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सामाजिक सशक्तीकरण के लिए शुरू की गई योजनाओं का पूरा लाभ मिले। साथ ही उन्होंने कहा कि मानवाधिकार हमेशा से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है।

‘थर्ड जेंडर’ श्रेणी में खुद को पंजीकृत कराने वाले 39 हजार से अधिक मतदाताओं ने 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस साल के संसदीय चुनावों के दौरान यह आंकड़ा 48,000 से अधिक हो गया।

मंत्री ने कहा कि कानूनी अधिकार ‘‘क्लीनिक’’ और वैकल्पिक विवाद समाधान आम आदमी को न्याय दिलाने के लिए अन्य कदम हैं। मेघवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है और मानवाधिकार हमेशा से भारतीय संस्कृति और लोकनीति का हिस्सा रहा है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल