मानवाधिकार संगठन ने गोटबाया राजपक्षे को गिरफ्तार करने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

सिंगापुर/जोहानिसबर्ग| दक्षिण अफ्रीका के एक मानवाधिकार समूह ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सिंगापुर में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है।

उन्हें सिंहली बौद्ध बहुसंख्यक जनता युद्ध का नायक मानती है लेकिन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) और उसके प्रमुख प्रभाकरन के खात्मे में राजपक्षे की भूमिका को लेकर कुछ लोग उन्हें मानवाधिकार हनन का दोषी मानते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के ‘इंटरनेशनल ट्रुथ एंड जस्टिस प्रोजेक्ट’ (आईटीजेपी) के वकीलों ने सिंगापुर के महान्यायवादी को एक आपराधिक शिकायत सौंपते हुए युद्ध अपराध के लिए 73 वर्षीय राजपक्षे को गिरफ्तार करने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई