नौकरी के नाम पर Cambodia में Human Trafficking, मास्टरमाइंड समेत 5 पर NIA का शिकंजा।

By अभिनय आकाश | May 16, 2026

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कंबोडिया से जुड़े मानव तस्करी और साइबर गुलामी रैकेट में फरार सरगना समेत पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इस रैकेट में भारतीय युवाओं को फर्जी नौकरी के लालच देकर विदेश भेजा गया और उनके साथ क्रूर दुर्व्यवहार किया गया। पटना स्थित विशेष एनआईए अदालत में आनंद कुमार सिंह उर्फ ​​मुन्ना सिंह और चार अन्य लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है। इन पर आरोप है कि वे एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं, जो कथित तौर पर भारतीय युवाओं को आकर्षक नौकरियों और वेतन का लालच देकर कंबोडिया भेजता था। जांचकर्ताओं ने आनंद कुमार सिंह को इस रैकेट का सरगना बताया, जो भारत भर में एजेंटों और यात्रा दलालों के माध्यम से काम करता था और कंबोडिया में स्थित अपने सहयोगियों के साथ समन्वय स्थापित करता था। एनआईए के अनुसार, आरोपी पीड़ितों को दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया ले जाकर उन्हें धोखाधड़ी करने वाली कंपनियों को 2,000 से 3,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेच देता था। 

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा