हुमायूं का मकबरा हिंदुओं का आध्यात्मिक स्थल, ब्रिटेन के अखबार ने क्या लिखा ऐसा, जिससे भड़क गए भारतीय

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2023

जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत आ रहे हैं। भारतीय मूल के सुनक के भारत आने को लेकर ब्रिटेन की मीडिया लगातार कवरेज कर रही है। इस बीच ब्रिटेन की अखबार के एक लेख से विवाद खड़ा हो गया है। ब्रिटिश साप्ताहिक अखबार संडे टाइम्स ने अपने लेख में कहा है कि जी20 के दौरान भारत की यात्रा पर आए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हिंदुओं के लिए एक आध्यात्मिक स्थल हुमायूं के मकबरे का दौरा करने की उम्मीद है। संडे टाइम्स के लेख के बाद भारत में सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और कहने लगे कि मुस्लिम शासक हुमायूं के मकबरे को हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक स्थल कैसे कहा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: G-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले China, Pakistan Borders पर गरजे Indian Air Force के लड़ाकू विमान

जब ऋषि सुनक सप्ताह के अंत में भारत पहुंचेंगे, जहां वह विश्व नेताओं की जी20 बैठक में भाग लेंगे, तो सहयोगियों को उम्मीद है कि ब्रिटेन के पहले एशियाई विरासत वाले प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। एक सहयोगी ने कहा कि ऐसी जगहें हैं जहां सड़कों पर ऋषि की तस्वीरें हैं। यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। कुछ सूत्र इस संभावना के बारे में भी अंदाजा लगा रहे हैं कि सुनक को स्थानीय शुभचिंतकों द्वारा घेरा जा सकता है। लेख में सुनक के हुमांयू के मकबरा जाने का भी जिक्र करते हुए ब्रिटिश अखबार ने लिखा कि उम्मीद है कि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ हुमायूं का मकबरा जाएंगे और वहां तस्वीरें खिंचवाएंगे। हुमांयू का मकबरा हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक स्थल और एक ऐसी जगह है जो कपल्स को काफी पसंद है। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान