दिल्ली में सुबह उमस भरा रहा मौसम, दिन में हल्की बारिश की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सुबह मौमस उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व MLA विजय मिश्रा का बेटा गिरफ्तार, बलात्कार के आरोप बाद से चल रहा था फरार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन में आमतौर पर बादल छाने और हल्की बारिश होने के साथ ही गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

Odisha में बंगाली मजदूर की हत्या पर भड़कीं Mamata Banerjee, पूछा- क्या बंगाली बोलना अपराध है?

लड्डू गोपाल की सेवा में न करें देरी: जानें ठाकुर जी को स्नान कराने का शुभ मुहूर्त, जो घर में लाए सुख-समृद्धि

बांग्लादेश में 6 महीने में ईशनिंदा के बहाने हिंदुओं पर 71 हमले, रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

217 करोड़ देने को तैयार, महाठग सुकेश अदिति सिंह को कोर्ट में सेटलमेंट ऑफर दिया