दिल्ली में सुबह उमस भरा रहा मौसम, दिन में हल्की बारिश होने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम उमस भरा रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 72 प्रतिशत रहा। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं।

इसे भी पढ़ें: अशोक स्तंभ को लेकर मचे बवाल के बीच अब मूर्तिकार सुनील देवड़े का आया बड़ा बयान

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।’’ केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर