अमेरिका: वाशिंगटन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सैकड़ों लोग योग सत्र में हुए शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2022

वाशिंगटन।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) से पहले यहां प्रतिष्ठित ‘वाशिंगटन मोन्यूमेंट’ पर भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित योग सत्र में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अमेरिकी प्रशासन, संसद, उद्योग, राजनयिक कोर, मीडिया और प्रवासी भारतीय सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यूएस नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएसएफ) के निदेशक डॉ सेतुरमण पंचनाथन ने कहा कि योग दुनिया को भारत का सबसे बड़ा उपहार है। कई प्रवासियों और अमेरिकी संगठनों के सहयोग से दूतावास द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ पंचनाथन को सम्मानित अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। एनएसएफ के निदेशक ने कहा कि योग सभी भौगोलिक क्षेत्रों और सीमाओं को एकजुट करने वाली एक मजबूत शक्ति है।

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी