सैकड़ो की संख्या में मृत मिली गौ माता,हिन्दू संगठनों में रोष

By सुयश भट्ट | Jan 17, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां सैकड़ो की संख्या में मृत गायें मिली है। मृत गायों को कुत्ते नोच रहे थे। इसकी जानकारी शहर की जनता को लग गई। जिसके बाद जिले के हिंदूवादी नेताओं के अलावा आम जनता में गुस्सा फूट पड़ा।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में एसयूवी और ट्रक के बीच टक्कर में नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत 

वहीं शहर में बड़ी संख्या में हुई गायों की मौतों के बाद नगरपालिका की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो रहे है।  शहर में इतनी बड़ी संख्या में गायों की मौत कैसे हुई और अगर मौत हुई तो उसके कारण क्या थे। इतनी बड़ी संख्या में गायें एक साथ कैसे एकत्र हुई और उन्हें दफनाया या जलाया क्यों नही गया।

इस मामले में हिन्दू संगठनों ने कड़ा रुख अपनाते हुए के दोषियों पर कार्यवाही न करने पर आंदोलन की चेतवानी दी है। बजरंग दल के जिला संयोजक सुरेंद्र शिवहरे कहा कि मामला बेहद संगीन है। सैकड़ो की संख्या में गायें मृत पड़ी मिली है नगरपालिका के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही है। अगर अधिकारी इस मामले में उचित कार्यवाही नही करते है तो आंदोलन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:एमपी में लगतार बढ़ रहे है कोरोना के मरीज, 30 हजार के पार हुई मरीजो की संख्या 

इसी कड़ी में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला अध्यक्ष अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छतरपुर नगर पालिका की बड़ी लापरवाही है। सैकड़ों की संख्या में गाय मृत पड़ी हैं। कर्मचारियों के अलावा जिस व्यक्ति की भी इस मामले में संलिप्तता है उस पर कार्यवाही जरूर होनी चाहिए। और अगर संबंधित मामले में कार्यवाही नहीं होती है तो भारत स्वाभिमान न्यास आंदोलन करेगा।

संबंधित मामले में छतरपुर नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया ने कहा कि बड़ी संख्या में पन्ना नाके पर स्थित कचरा संस्करण के पीछे गाय मृत मिली है। यह सभी मृत गाय लगभग 15 दिनों के अंदर यहां एकत्र की गई हैं। नगर पालिका की तरफ से जिस व्यक्ति का मृत गायों को उठाने का ठेका था। उसने गायों को उठाकर एक साथ यहां इकठ्ठा कर दिया न गायों को दफनाया और न जलाया।

इसे भी पढ़ें:29 शावकों को जन्म देने वाली इस 'सुपर मॉम' की हुई मौत, CM शिवराज ने कॉलरवाली को दी श्रद्धांजलि 

आपको बता दें कि सीएमओ ने कहा कि जिस जिस संस्था को शहर से मृत गायों को उठाने का ठेका दिया था। उसे तत्काल निरस्त कर उसकी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। सभी मृत गायों को दफनाया जा रहा है मामले की जांच भी की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi के बेतुके बयान देने का इतिहास: BJP MP Nishikant Dubey ने Privilege Motion का किया समर्थन

Supreme Court का निर्देश: Russia Ukraine War पीड़ितों की सहायता के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हो

JPC का कार्यकाल बढ़ा: PM और CM को हटाने वाले Bill पर समिति को और समय मिला

Punarjani case: VD Satheesan को मिली क्लीन चिट के खिलाफ कोर्ट जाएगी CPI(M)