कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए यूपी के जेवर पहुंचे सौ ऑक्सीजन सांद्रक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

नोएडा। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में यूरोपीय देशों से मिल रही सहायता के तहत मंगलवार को स्विट्जरलैंड से कुल 100 ऑक्सीजन सांद्रक उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के ग्रामीण जेवर क्षेत्र में पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मानवीय सहायता स्विट्जरलैंड के स्विस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स और ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी द्वारा किया गया है, जो कि जेवर में एक हवाई अड्डा विकसित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: गाजा पट्टी-इजराइल मामला: हमास के खिलाफ इजराइली हमले में बच्चों समेत 28 लोगों की जान गई

स्थानीय यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (येडा) ने इस अभियान का समन्वय किया। विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, 100 ऑक्सीजन सांद्रक रविवार को दिल्ली पहुंचा था, जिसके बाद हमें सीमा शुल्क विभाग से अनिवार्य मंजूरी मिली। आज, सांद्रक स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में वितरण के लिए जेवर पहुंचे।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान