उत्तर प्रदेश में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 21 लोगों सहित सैकड़ों पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 21 लोगों के खिलाफ नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि धरना स्थल पर कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी करने और यातायात जाम करने के लिए उक्त कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेताओं के विवादित बयानों को लेकर PM की चुप्पी पर येचुरी ने उठाये सवाल

सूत्रों ने बताया कि नसरीन, जावेद उज्मा, परवीन, सबी फातिमा, नाहिद अकील, रुखसाना जिया,नताशा, सना सहित 21 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है जबकि सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक मामला राजधानी के ठाकुरगंज थाने में दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: PM की चुप्पी के कारण धरना स्थलों पर बार बार हो रही गोलीबारी: सीताराम येचुरी

नवाब मलिक ने कहा- CAA, NRC के बारे में कुछ नहीं जानते Raj Thackeray

प्रमुख खबरें

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता