मध्य प्रदेश में कोविड-19 की पाबंदियों के बावजूद सैकड़ों लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2021

शिवपुरी (मप्र)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के लुकवासा में कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों लोगों ने एक धार्मिक जुलूस में हिस्सा लिया। इस जुलूस का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें अधिकांश लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। लुकवासा में बुधवार को निकाले गए इस धार्मिक जुलूस में भाजपा के विधायक वीरेंद्र रघुवंशी भी शामिल हुए। प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कारण सभी प्रकार की सभाओं और जुलूसों पर वर्तमान में प्रतिबंध लागू है। इस मामले में कोलारस के अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) गणेश जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें जुलूस के बारे में पता नहीं है और ऐसे किसी भी आयोजन के लिए प्रशासन या पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई है।

प्रमुख खबरें

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा