आटे के लिए Angry हुआ Hungry पाकिस्तान, भूख से लुटेरी बनी अवाम, एक-एक बोरी के लिए भिड़े 6-6 लोग

By अभिनय आकाश | Mar 28, 2023

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात किसी से छिपे नहीं है। आर्थिक बदहाली और तंगहाली झेल रहे मुल्क की मुसीबत थमने का नाम नहीं ले रही है।  रमजान के महीने में पाकिस्तान में दंगा हो रहा है। आटा लूटने के लिए पाकिस्तानी एक-दूसरे की जान लेने पर आमदा हो गए हैं। पाकिस्तान से एक तस्वीर सामने आई है जिसमें आटे के ट्रक को लूटा जा रहा है। हैरान कर देने वाली तस्वीरें पाकिस्तान के पेशावर शहर से सामने आई हैं। पेशावर में सैकड़ों लोगों की भीड़ में आटे के ट्रक पर अटैक कर दिया गया। एक-दो नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई शहरों में आटे के लिए लाइन में लगे लोगों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। कई शहरों में तो आटे के चक्कर में लोगों की जान भी जा चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: Tripura के मंत्री का माकपा पर करारा प्रहार, कहा- वामपंथी विधायक भारत में रहते हैं, लेकिन पाकिस्तान-चीन से रखते हैं संबंध

पाकिस्तान में सिंसेटिव प्राइस इंडिकेटर के आधार पर महंगाई ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 मार्च 2023 को महंगाई ने पिछले साल की तुलना में 47 फीसदी के आंकड़ों को छू लिया। इस इंडिकेटर से ये साफ दिख रहा है कि सामान्य चीजों का दाम पाकिस्तान में हाई है। 51 सामान के दाम को ट्रैक किया गया। जिसमें 26 सामान की कीमतें बढ़ी हैं। 13 चीजों के दाम घटे हैं, 13 चीजों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया