महाभियोग जांच में हंटर बाइडेन ने दी गवाही, चीन संग 5 मिलियन डॉलर डील में कौन था 'बड़ा आदमी'

By अभिनय आकाश | Mar 01, 2024

जो बाइडेन के बेटे हंटर ने अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ रिपब्लिकन महाभियोग जांच में बंद दरवाजे के पीछे गवाही दी।  हंटर ने कहा कि मैंने अपने पिता को अपने व्यवसाय में शामिल नहीं किया और हाउस जीओपी ने झूठ की बुनियाद पर पूरे मामले को रचा है। रिपब्लिकन नवंबर के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं। जिसमें उनके उम्मीदवार घोटाले से घिरे डोनाल्ड ट्रम्प होने की संभावना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर बाइडेन ने आखिरकार स्वीकार कर लिया है कि चीनी कंपनी के साथ 5 मिलियन डॉलर के सौदे के लिए ईमेल एक्सचेंज में उनके पिता जो बाइडेन को 'बड़ा आदमी' कहा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें: US Elections डोनाल्ड ट्रंप बनाम मिशेल ओबामा होगा? मिशिगन प्राइमरी चुनाव में जीते बाइडेन

द इंडिपेंडेंट के अनुसार, उन्होंने आगे कहा कि जब मैं एक प्रैक्टिसिंग वकील था, तब नहीं, मेरे घरेलू या अंतरराष्ट्रीय निवेश या लेनदेन में नहीं, बोर्ड सदस्य के रूप में नहीं, और एक कलाकार के रूप में नहीं।  तीखी बहस के दौरान हंटर ने रिपब्लिकन सांसदों को यह साबित करने की चुनौती दी कि उन्होंने छोटी कार ऋण चुकाने के अलावा अपने पिता को पैसे भी भेजे थे। यह बहस तब हुई जब एक प्रश्नकर्ता ने हंटर बाइडेन पर आपके बिजनेस पार्टनर को धोखा देने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री

Nepal Floods में 177 लोगों की मौत, 300 भारतीय पर्यटकों समेत 800 से अधिक लापता

Nepal-Tibet बाढ़ पर Dalai Lama की गहरी चिंता, जलवायु परिवर्तन से निपटने का किया आह्वान

Wang Yi की अपील: Donald Trump और शी चिनफिंग की बैठक से पहले दूर हों सभी बाधाएं