पाकिस्तानी झंडे में गिलानी के शव को लपेटने पर FIR दर्ज किए जाने की हुर्रियत ने की निंदा

By Neha Mehta | Sep 06, 2021

श्रीनगर | हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के मीरवाइज उमर फारूक नीत धड़े ने कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की पिछले हफ्ते मौत होने पर उनका शव पाकिस्तानी झंडे में लपेटने पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने की सोमवार को निंदा की। गिलानी की मौत के बाद कथित राष्ट्र विरोधी नारे लगाने और उनका शव पाकिस्तान के झंडे में लपेटने के मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता तथा गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसे भी पढ़ें: तालिबान चाहे तो नया इस्लामी लोकतंत्र स्थापित कर अपनी छवि सुधार सकता है

इसमें कहा गया, ‘‘गिलानी के बेटे ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने 92 वर्षीय नेता का शव अपने कब्जे में ले लिया और उसे परिवार की अनुपस्थिति में और उनकी जानकारी के बगैर ही दफना दिया। यह सुनकर बहुत ही दुख हुआ।यह अमानवीय है कि परिवार को अपने प्रियजन को दफनाने का अधिकार तक नहीं दिया जाए। परिवार पर क्या बीती होगी इसकी कल्पना की जा सकती है। इस कठोरता के बाद अब अधिकारी प्राथमिकी दर्ज करके, गिरफ्तार करने की धमकियां देकर परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।’’ हुर्रियत ने कहा कि ‘‘अन्याय और दुख की इस घड़ी में कश्मीर के लोग गिलानी के परिवार के साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

स्टार्टअप के लिए 2 लाख तो PhD में हर महीने 10 हजार, बेटियों के लिए बिहार की सम्राट सरकार की बड़ी योजनाएं

IPL 2027 के लिए Zaheer Khan बने CSK के नए Head Coach, Stephen Fleming की लेंगे जगह

Punjab में सरकार बनते ही छह महीने में नशा माफिया का नेटवर्क खत्म करेगी BJP: Shivraj

Finance Minister Nirmala Sitharaman ने Mumbai में JPMorgan CEO Jamie Dimon से की मुलाकात