पति और पत्नी दोनों ने देखे अलग अलग सपने और हो गई मुसीबत, पत्नी ने घबराहट में बुला ली पुलिस, पति पर लगाया मां की हत्या का आरोप

By रितिका कमठान | Jun 10, 2023

उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने रात को सोते समय सपना देखा, जिसके बाद महिला ने फोन कर पुलिस को बुलाया और पति को गिरफ्तार करने की मांग करने लगी। इस घटना ने पुलिस की भी नींद उड़ा दी है।

दरअसल महिला ने सोते हुए एक सपना देखा जिसमें उसने देखा की उसका पति चाकू से उसकी मां को मार रहा है। इस सपने को देखने के बाद महिला ने हड़बड़ाहट में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घर बुला लिया और उस घटना की सूचना दी जो महिला ने सपने में देखी थी। पुलिस जब महिला की शिकायत पर घर पहुंची को उसे महिला का पति घर में आराम से सोता हुआ मिला। इस मामले में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

घटना नोएडा के थाना फेज 2 की है जहां एक महिला ने सपना देखा की उसका पति उसकी मां का गला काटकर हत्या कर रहा है। महिला ने पति के तकिए के नीचे तलाशी ली को उसे वहां एक चाकू भी रखा मिला। इसके बाद महिला अधिक घबरा गई। बता दें कि महिला की मां जिसकी हत्या होते हुए उसने देखी वो नोएडा में नहीं बल्कि हजारों किलोमीटर दूर बिहार में रहती है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि उसे सपना आ रहा था कि उसकी मां की हत्या कर रहा है। 

पति के तकिए के नीचे से मिला चाकू

बता दें कि महिला के पति के तकिए के नीचे से जांच के दौरान चाकू भी मिला है। इस चाकू के मिलने से मामला और पेंचिदा हो गया। पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि उसे बुरे सपने आते है। सपने में उसे अपनी पत्नी का किसी और के साथ संबंध होने और पत्नी का भागना दिखता है। ऐसे बुरे सपनों से बचने के लिए महिला का पति तकिए के नीचे चाकू लेकर सो रहा था। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में पूछताछ करने के बाद महिला के पति के खिलाफ कोई कार्रावाई नहीं की है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा