ठाणे में महिला का सिर नाले से बरामद होने के पांच दिन बाद पति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला का कटा हुआ सिर नाले से बरामद होने के पांच दिन बाद उसकी हत्या के आरोप में पति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस भयानक घटना के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की और महिला की पहचान प्रवीण उर्फ ​​मुस्कान अंसारी (22) के रूप में हुई। डीसीपी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी समेत कई सुरागों के आधार पर पीड़िता के पति मोहम्मद ताहा अंसारी (27) का पता लगाया, जिसे बाद में उसकी पत्नी की हत्या के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया।

दहिकर के अनुसार, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं है क्योंकि आरोपी अलग-अलग कारण बता रहा है और पुलिस को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा, हम उनके बयानों पर भरोसा नहीं कर सकते। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़िता के शरीर के शेष हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ले रही है।

प्रमुख खबरें

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट

रेजीनगर में Suvendu Adhikari बोले, अपना वोट बर्बाद न करें अल्पसंख्यक

Bhubaneswar बम विस्फोट कांड में NIA ने दाखिल की चार्जशीट, दो आरोपी नामजद