बेटे की चाह में पति ने 3 बेटियों और पत्नी को छोड़ा, कलेक्टर के सामने लगाई मदद की गुहार

By सुयश भट्ट | Mar 09, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में रहने वाले एक पति ने बेटे की चाहत में तीन बेटियां और अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। शादी के बाद इस व्यक्ति को बेटे की चाह थी लेकिन इस पर तीन बेटियां है। लेकिन वह बेटे की चाह में दूसरी शादी करना चाहता है।

इस कारण वह अपनी बेटियों और पत्नी को छोड़कर चला गया। पत्नी ने आरोप लगाया कि वह अब बेटे की चाह में दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। बताया जा रहा है कि महिला पति की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। और उसने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें:एमपी बजट 2022 के बाद बढ़ सकता है सरकार पर कर्जा, हाली में लिया था 2 हजार करोड़ का लोन 

दरअसल जिले के रन्नौद थाना इलाके के अकाझिरी गांव में रहने बाला गोलू जाटव की शादी 2006 में बसंती से हुई थी।शादी के बाद तीन बेटियों को जन्म दिया है। लेकिन बेटा न होने कारण वह आए दिन पत्नी की मारपीट करता है। पत्नी ने कहा कि पति को बेटे की चाह थी इसी उद्देश्य के चलते एक-एक कर उसे तीन बेटियां हो गई। लेकिन तीसरी बेटी होते ही बाद से पति का बर्ताव पूरी तरह बदल गया।

वहीं तीसरी बेटी होने के बाद घर मे बच्चियों के साथ साथ मुझे भी मारना पीटना शुरू कर दिया। महिला ने कहा कि जब मैंने पति से बात की तो उसने कहा अगर तू मुझे बेटे का सुख नहीं दे सकती है तो तुझे रखने का क्या फायदा। पत्नी बसंती का आरोप है कि पति ने एक ऐसी महिला से शादी करना चाहता है जो पहले से ही उसके संपर्क में है। और इसमे पति का साथ उसके घर बाले भी दे रहे है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख