दहेज की मांग पूरी नहीं होने पति ने दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2019

मुजफ्फरनगर। जिले में एक दंत चिकित्सक के खिलाफ दहेज को लेकर अपनी पत्नी को फौरी तीन तलाक देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।एक शिकायत के मुताबिक, मुजफ्फरनगर क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव की रहने वाली सायरा बानो को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 16 अप्रैल को फौरी तीन तलाक दे दिया था।

पुलिस ने बताया कि ताहिर हसन के खिलाफ गुरुवार को नई मंडी पुलिस थाने में मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।दिसंबर 2015 में शादी करने वाला यह दंपति दंत चिकित्सक है और इनका सहारनपुर जिले के देवबंद शहर में एक क्लीनिक है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह