पति ने गर्भवती पत्नी की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2022

फतेहपुर (उप्र)। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी गर्भवती पत्नी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गाजीपुर थाने के प्रभारी (एसएचओ) आनन्द सिंह भदौरिया ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव के वाले राज कुमार (35) ने अपनी चचेरी भतीजी रीता देवी (28) से प्रेम विवाह कर लिया था, जबकि पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या भाजपा के साथ स्वभाविक गठबंधन करने को तैयार होंगे उद्धव ठाकरे ? सांसदों के दबाव पर दौपद्री मुर्मू को दिया समर्थन

उन्होंने बताया कि करीब तीन माह पहले राज कुमार दूसरी पत्नी रीता को लेकर बड़नपुर चौराहा निवासी राम कुमार कुशवाहा के मकान में किराए पर रहने लगा था तथा सोमवार रात को सो रही दूसरी गर्भवती पत्नी की उसने गोली मारकर हत्या कर दी। भदौरिया ने बताया कि मृतका की बहन सीता देवी की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर